केजरीवाल ने 5000 सफाईकर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, पक्का करने का प्रस्ताव हुआ पास…

(Pi bureau)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा तोहफा दिया है। नगर निगम के 5000 सफाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि आज दिल्ली नगर निगम में 5000 सफ़ाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव आम आदमी पार्टी ने पास करा दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने जो वादा किया था वो पूरा किया। दीपावली पर मिले इस शानदार तोहफ़े के लिए पक्का होने वाले सभी सफ़ाईकर्मियों एवं उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई। मन लगाकर दिल्ली के लोगों की सेवा कीजिए, हम मिलकर दिल्ली को एक साफ़-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएँगे।

 

About Bhavana