दिल्ली सरकार ने 80 हजार कर्मचारियों को दिया दीपावाली का बड़ा तोहफा, मिलेगा इतना बोनस…

(Pi bureau)

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले एक ओर बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकार ने एलान किया है कि इस बार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि दिवाली पर सरकार ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को बोनस देगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हमने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है।

80 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली का मौसम चल रहा है। सरकार ने एलान किया है कि दिल्ली सरकार के सभी ग्रुप बी और सी ग्रेड के कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। जिसके लिए 56 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बोनस को देने में 56,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

वहीं इससे पहले दिल्ली सरकार ने पांच हजार निगम कर्मचारियों को पक्का किया था। दिवाली से पहले पांच हजार सफाई कर्मचारी नियमित किया गया। निगम के सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने तोहफा दिया। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 3100 डीबीसी कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) बनाया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन सभी प्रस्ताव को मंगलवार को सदन में पास किया गया। मेयर ने कहा कि स्थायी समिति के गठन के बाद इन प्रस्ताव को और आगे ले जाया जाएगा।

About Bhavana