Google ने किया बड़ा ऐलान, YouTube वीडियो की जानकारी भी दे सकेगा अब चैटबॉट

(Pi bureau)

इंटरनेट पर जानकारियों को पढ़ कर ही नहीं बल्कि वीडियो के जरिए भी देखा जा सकता है। कई बार गूगल सर्च से ज्यादा यूट्यूब वीडियो काम का साबित होता है।

हालांकि, किसी जानकारी को पाने के लिए वीडियो देखना एक ज्यादा समय लगने वाला टास्क हो सकता है, लेकिन कई बार यह तरीका आर्टिकल पढ़ने से ज्यादा बेहतर काम करता है।

कैसा हो अगर एआई पावर्ड चैटबॉट आपके लिए यूट्यूब वीडियो देख ले और जल्दी से वीडियो के कंटेंट की जानकारी आपको दे दे। जाहिर है ऐसा हुआ तो आपको किसी वीडियो को प्ले करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। आपके लिए यह सुविधा गूगल के एआई चैटबॉट बार्ड के साथ पेश की जा रही है।

गूगल ने अपने एआई चैटबॉट को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। गूगल ने हाल ही में जानकारी दी है कि बार्ड अब यूट्यब वीडियो को समझने का भी काम करेगा।

About Bhavana