देश में एक करोड़ ‘लखपति दीदी’ को मिला बढ़ावा, महिलाओं के लिए किए गए कई बड़े ऐलान…

(Pi bureau)

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। सरकार ने लखपति दीदी का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ का निर्णय लिया है। करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है।

उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे और आशा बहनों को आयुष्मान योजना का भी लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी।

About Bhavana