राशिफल~ 22.03.2017

जय सिया राम
***********

पं0 राजीव शुक्ला
9839016643

मेष~आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। शरीर में थकान और आलस्य की अनुभूति होगी। गुस्से के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें।

वृषभ~आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आज किसी भी प्रकार के नए कार्य प्रारंभ न करें। आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन~आज का दिन आनंद-प्रमोद में गुजरेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। सामाजिक सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क~आज घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय गुजरेगा।

सिंह~आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना कि प्रेरणा होगी। प्रियतम के साथ हुई भेंट शुभ फलदायी होगी परिणाम स्वरूप दिन भर मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या~ आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा।

तुला~आप का दिन शुभ फलदायी है। बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और उनके साथ बैठकर चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं।

वृश्चिक~आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों इसका विशेष ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें।

धनु~शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है।

मकर~आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहने की सलाह दी जाती है। आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक होगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

कुंभ~नए कार्यों को शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी और व्यापार में लाभ होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। पत्नी और पुत्र की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे।

मीन~आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्य सफलता का दिन है। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि और सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। मान-सम्मान और पदोन्नति होगा।

About Politics Insight