महोबा में 6 साल की बच्ची को किडनैप कर गैंगरेप, हालत गंभीर

(Pi Bureau) बांदा। महोबा में छह साल की मासूम बच्ची से सामूहिक बलात्कार किया गया। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी जिसे भी हुयी सन्न रह गया। 

घटना दो अज्ञात दुराचारियों द्वारा अंजाम ​दी गयी। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने आज बताया कि शहर के एक मुहल्ले की छह साल की बच्ची को पुलिस ने कल इलाज के लिए भर्ती कराया है।ममाले में अज्ञात के नाम केस दर्ज किया गया।

अज्ञात दुराचारियों ने किया सामूहिक बलात्कार

मासूम बच्ची को गुरुवार की देर शाम अगवा कर दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची शौच के लिए घर से बाहर गई थी ।जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। सुबह उसे खून से लथपथ सूनसान जगह में पाया गया ।

बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर कोतवाल को घटना के तत्काल खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

About Politics Insight