आतिशी का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, डॉक्टरों ने बताया अब उनका कैसा है स्वास्थ्य

(Pi bureau)

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को लोक नायक अस्पताल पहुंचकर दिल्ली की जल और शिक्षा मंत्री आतिशी का हाल जाना।

अखिलेश ने डॉक्टर की ली जानकारी

उन्होंने अपने स्वास्थ्य में सुधार को लेकर जानकारी ली। पांच दिन से अनशन पर बैठीं आतिशी की मगंलवार को तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें एलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजधानी दिल्ली में पानी की कमी के चलते लोग परेशान हैं। हरियाणा से पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की नेता और जल मंत्री आतिशी 21 जून को धरने पर बैठ गई थीं।

वहीं, पांच दिन बाद मंगलवार को उनका शुगर का स्तर नीचे गिर गया और उन्हें एलएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। एलएन प्रशासन की मानें तो उनका स्वास्थ्य अब स्थिर है। शुगर का स्तर ठीक हो गया है।

इस बीच अखिलेश यादव उनका हालचाल जानने पहुंचे। उनके साथ आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी थे। अभी संसद का मानसून सत्र चल रहा है और सभी नेता राजधानी में मौजूद हैं।

About Bhavana