गर्मी से मिली लोगों को बड़ी राहत, दिल्ली-गुरुग्राम में हुई झमाझम बारिश

भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में बुधवार को भी बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। रोहिणी और पूर्वी दिल्ली में सुबह के समय अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश से लोगों को मिली बड़ी राहत

जून के महीने में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहीं दिल्ली में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार सुबह भी अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में भी बारिश हुई है। मानेसर में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं लोगों ने दफ्तरों व घरों से बाहर निकल कर सुहाने मौसम का आनंद लिया।

 

About Bhavana