बड़ी खबर: लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

(Pi bureau)

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें न्यूरो से संबंधित परेशानी है। इस वजह से न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. विनीत सूरी के देखरेख में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बारे में अपोलो अस्पताल ने जानकारी दी है।

पिछले महीने 26 जून को भी उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। यूरोलॉजी से संबंधित उन्हें परेशानी थी। यूरोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ उनका इलाज कर रहे थे। उन्हें 27 जून को देर रात छुट्टी मिल गई थी।

यूरिन में संक्रमण से संबंधित परेशानी के चलते यूरोलाजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा था। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार 26 जून की रात 10:28 बजे ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। यूरोलाजी के डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारी उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे थे।

लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च, 2024 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। आडवाणी 1942 में स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस में शामिल हुए।

आडवाणी ने 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद से सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर में, लालकृष्ण आडवाणी पहले गृह मंत्री और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी (1999-2004) की कैबिनेट में उपप्रधान मंत्री थे।

About Bhavana