(Pi bureau)
देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की 12 जुलाई को शादी होने वाली है। वह अपने बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है।
शुक्रवार 5 जुलाई को कपल की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। ये फंक्शन बहुत ही बड़े लेवल पर ऑर्गनाइज हुआ, जिसमें दुनियाभर की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड से भी कई सितारों ने अनंत-राधिका के फंक्शन अपने सबसे खूबसूरत अंदाज में तैयार होकर शिरकत की।
संगीत सेरेमनी में ब्लैक लहंगे में नजर आईं आलिया भट्ट बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ रणबीर कपूर भी पहुंचे, जो हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे।
कियारा आडवाणी ने ऑफ व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ध्यान खींचा। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लैक शेरवानी में नजर आए।
सबके ‘भाईजान’ सलमान खान (Salman Khan) ने हमेशा की तरह डैशिंग एंट्री ली।
अर्जुन कपूर बहन अंशुला के साथ अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में शामिल हुए।
गदर 2′ एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने संगीत सेरेमनी में ऑफ व्हाइट लहंगे में चार चांद लगाया।
विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहुंचीं