पुतिन ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित, अपने हाथों से पहनाया ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू

(Pi bureau)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस की

यात्रा में मॉस्को पहुंचे हैं। रूस के बाद पीएम मोदी दो दिन के ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने आतंकवाद, आपसी सहयोग और शांति बहाली पर चर्चा की।

भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो -2024

पलाऊ का एबाकल पुरस्कार- 2023

फिजी का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ -2023

पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ 2023

मिस्र का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’-2023

फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्‍कार ‘लीजन ऑफ ऑनर -2023

ग्रीस का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ऑनर’-2023

भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो -2021

भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो -2021

संयुक्त राज्य अमेरिका का’लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार -2020

रूस का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार -2019

मालदीव का ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन पुरस्कार -2019

बहरीन का द किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां सम्‍मान -2019

सियोल शांति पुरस्कार – 2018

फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन पुरस्कार -2018

सऊदी अरब का ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद पुरस्कार -2016

अफगानिस्तान का स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार -2016

 

About Bhavana