हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद मध्य प्रदेश सरकार देगी एक करोड़ रुपए, वीडियो कॉल पर दी जीत की बधाई

(Pi bureau)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले भारतीय टीम ने टोक्यो 2020 में 41 साल का सूखा खत्म कर भी कांस्य पदक जीता था। हॉकी के ओलंपिक इतिहास में लगातार दूसरी बार भारत के ब्रॉन्ज़ मेडल परचम लहराया गया है। इस टीम में मध्य प्रदेश के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद भी शामिल हैं। प्रदेश के मोहन मुख्यमंत्री यादव ने विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात कर जीत की बधाई दी। साथ ही उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

सीएम यादव ने की बात

ओलंपिक में ओलंपिक पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और हमारे मध्य प्रदेश के गौरव श्री विवेक सागर प्रसाद को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई और शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।

About Bhavana