20 जनवरी : राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

 मेष : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा. भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है. नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा. संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे.

बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर प्रभावी होंगी. परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे. हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे.

मिथुन : सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने. सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव. निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छवि बनायें. जीवन साथी का सहयोग मिलेगा.

कर्क : विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी. कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी. नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी. कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा.

सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें. कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं. परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी.

कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे. ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे. शिक्षा में परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा.

तुला : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव. पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा. दुविधाओं का त्याग करें.

वृश्चिक : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी. नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं. पुराने संबंधों से लाभ होगा. पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा.

धनु : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे. सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी.

मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी. निकट संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी. गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकर्षित मन पर अंकुश लगावें.

कुंभ : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी. प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव. निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें. किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा. आलस्य कतई न करें.

मीन : नकारात्मक चिंताओं का त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें. नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा. राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा.

About Politics Insight