4 मार्च :: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा | यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं |

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे | जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है | रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी |

बृषभ : अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें | हर रिश्ते के अनुकूल गरिमा का ख्याल रखें | माता के स्वास्थ के प्रति चिंतिंत होंगे | व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी| रोजगार में लाभ के आसार हैं |

मिथुन : मन में कुछ नयी इच्छाएं बलबती होंगी | कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी | भबिष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं | कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव |

कर्क : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं | रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी किंतु पारिवार्कि चिंताओं से मन ग्रसित होगा | आलस्य कतई न करें |

सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी | घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी | अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें | पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा |

कन्या : भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है | नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा | सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने| कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी |

तुला : दुविधाओं को त्योग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों | भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है , इसे सुधारें | भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी |

वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें | क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रेरित करेंगी | कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी | विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा |

धनु : नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे | दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दे | ब्यर्थ में समय जाया करने से अच्छा है कि घर में समय देने की चेष्ठा करें |

मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख जरूरी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत हों | अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करेंगे | रोजगार क्षेत्र में प्रगति का सूचक है | नये धनागम के स्रोत बनेंगे |

कुंभ : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी | किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा |नौकरी-पेशे में अधिकारियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा |

मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं | राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा | प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे. सगे-संबंधियों के बीच समाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने दे |

About Politics Insight