सोनिया गांधी की तबियत फिर बिगड़ी, शिमला से दिल्ली लाया गया

(Pi Bureau)
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार हो गई हैं। गुरूवार मध्यरात्रि में बेचैनी की शिकायत होने के बाद दिल्ली लाया गया है। वह छरबरा में अपना निर्माणाधीन मकान देखने आई थीं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष यहां अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ आई थीं।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज( आईजीएमसी) अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ मौजूद एक डॉक्टर ने एंबुलेंस की व्यवस्था करने के संबंध में फोन किया था।

डॉक्टर चंद ने बताया कि तुरंत ही वो अपनी कार से निकल गईं और डॉक्टरों की एक टीम रास्ते में उनसे मिली। दिल्ली जाने के दौरान रास्ते में वह कुछ दर के लिए पंचकुला में रूकीं। डॉक्टर चंड़ीगढ़ तक सोनिया गांधी के साथ थे। उन्होंने बताया कि संप्रग अध्यक्ष की हालत स्थिर है।

About Politics Insight