26 मार्च :: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल. 

मेष : मानसिक शांति रहेगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृषभ : आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्‍यधान आ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मिथुन : वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। लेकिन आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

कर्क : आत्‍मविश्वास में तो वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

सिंह : मन अशांत रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। खर्चे बढ़े-चढ़े रहेंगे। भवन के रखरखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या : अध्‍ययन में रुचि रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्‍थान परिवर्तन हो सकता है।

तुला : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक : आलस्‍य की अधिकता रहेगी। माता का सानिध्‍य मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

धनु : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

मकर : आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता रहेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ : स्‍वभाव में चिड़चिडापन रहेगा। मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। खर्चों में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

About Politics Insight