27 मार्च :: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृषभ : वाहन सुख में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मिथुन : वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। सम्पत्‍ति के कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। संतान को कष्‍ट होगा।

कर्क : परिवार की समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। वस्‍त्र उपहार में प्राप्‍त हो सकते हैं।

सिंह : धैर्यशीलता बनाए रखें। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचें। संचित धन की हानि हो सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा।

कन्या : आय में व्‍यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। किसी पुराने मित्र के सहयो से कारोबार का विस्‍तार हो सकता है।

तुला : मानसिक शांति रहेगी, लेकिन जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगा।

वृश्चिक : आरामतलबी बढ़ेगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु : परिवार के साथ यात्रा-टेशाटन के लिए जा सकते हैं। पिता को स्‍वास्‍थ्य विकार रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ : नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मीन : कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खर्चों में भी वृद्धि होगी। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

About Politics Insight