30 मार्च :: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल. 

मेष : मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के साधन बन सकते हैं।

वृषभ : कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा।

मिथुन : संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय की स्‍थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह : मन अशांत रहेगा। किसी सम्‍पत्‍ति में निवेश कर सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी, लेकिन किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है।

कन्या : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लेकिन पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला : मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। गृह सज्‍जा पर खर्च बढ़ेंगे। माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है।

वृश्चिक : आय में व्‍यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्‍थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु : मानसिक शांति तो रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं।

मकर : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्‍वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन : माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टप्रद रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

About Politics Insight