CM शिवराज का बड़ा ऐलान, अब 62 साल पर होगी सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट

(Pi Bureau)
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारी–कर्मचारियों की रिटायरमेन्ट की उम्र 62 साल होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिटायरमेंट की उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की घोषणा की।

इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भोपाल और इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने को लेकर भी वे आश्वस्त नजर आए। प्रदेश में चुनावों से पहले नेतृत्व परिवर्तन के सवाल को सीएम शिवराज बड़ी सफाई से टाल गए।

इधर प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश में कमिश्नर प्रणाली को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री की इच्छा जताने के बाद आईएएस और आईपीएस लॉबी आमने-सामने आ गई है।

इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दिमाग मे ना आईएएस हैं न आईपीएस, उनकी नजर में जनता की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों की तेजी से भर्ती की जा रही है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

About Politics Insight