आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.
मेष : मानसिक शांति रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृषभ : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। लेकिन बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन : वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
कर्क : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
सिंह : आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन हो सकता है। पिता को सहयोग मिलेगा।
कन्या : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
तुला : मानसिक शांति रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक : मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु : धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर : आत्मसंयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धनलाभ हो सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।
कुंभ : संचित धन में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
मीन : किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।