4 अप्रैल :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल. 

मेष : वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

वृषभ : रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। संतान को कष्‍ट होगा।

मिथुन : मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कर्क : नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

सिंह : नौकरी के लिए साक्षात्‍कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। लेकिन किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है।

कन्या : मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला : परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव तथा साज-सज्‍जा पर खर्च बढ़ेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में मिल सकती है।

धनु : नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी।

मकर : नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभाव में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ : माता के परिवार को किसी महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

मीन : वाहन सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

About Politics Insight