6 अप्रैल :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल. 

मेष : किसी सम्पत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।

वृषभ : वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन : संतान के विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क : राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह : कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्म संयत रहें।

कन्या : धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है।

तुला : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृश्चिक : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु : मन परेशान रहेगा। स्वभाव में चिड़चिडापन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर : नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति होगी।

कुंभ : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मीन : मन में निराशा एवं असंतोष के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

About Politics Insight