8 अप्रैल :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल. 

मेष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृषभ : मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्‍थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन : आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।

कर्क : किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍त हो सकते हैं।

सिंह : आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे। लेकिन महत्‍वाकांक्षा बढ़ सकती हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्‍या परेशान कर सकती हैं।

कन्या : स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन तो रहेगा, लेकिन वाणी में सौम्‍यता भी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला : मानसिक शांति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक : परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी।

धनु : बातचीत में संयत रहें। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के साथ स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर : क्रोध के अतिरेक से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कुंभ : आत्‍मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन : शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

 

About Politics Insight