9 अप्रैल :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : अपनी भावनओं को वश में रखें। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृषभ : भौतिक सुख का विस्तार होगा। संचित धन में कमी आ सकती है। रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगी। संतान को कष्‍ट होगा।

मिथुन : कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

कर्क : अचानक धन  प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति भी हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

सिंह : भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या : परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी पुराने मित्र का अागमन हो सकता है।

तुला : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सुस्‍वादु खानपान मेें वृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक : कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

धनु : मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति बनी रहेगी। आत्‍मसंयत रहें। (

मकर : आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी। परिवार के साथ यात्रा के लिए जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।

कुंभ : नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

मीन : वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। लेकिन परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। अाय में वृद्धि होगी।

About Politics Insight