10 अप्रैल :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल. 

मेष : स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कुटुम्‍ब परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

वृषभ : क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आत्मसंयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन : आत्मविश्‍वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क : धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वस्‍त्र आदि उपहार में मिल सकते हैं।

सिंह : आत्‍मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सम्‍पत्‍ति का विस्‍तार हो सकता है। परिवार में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी।

कन्या : मन अशांत रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्‍तार होगा। आय में वृद्धि होगी।

तुला : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वस्‍त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक : आत्‍मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन स्‍वभाव में जिद्दीपन भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु : स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : मानसिक शांति रहेगी। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ : मित्रों के साथ यात्रा-देशाटन पर जा सकत हैं। रहन-सहन में असहज  रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में व्‍यवधान आएंगे।

मीन : कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। वाणी के स्‍वभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

About Politics Insight