12 अप्रैल :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल. 

मेष : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिडचिड़ापन भी रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह भी रहेगा। माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है।

वृषभ : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में संतुलित रहें। भाइयों के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

सिंह : अति उत्‍साही होने से बचें। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। लेकिन इच्‍छा विरुद्ध कुछ अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

कन्या : परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे।

तुला : आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन फिर भी मन अशांत रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है।

धनु : मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मकर : लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्‍यस्तता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ : मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन : वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी धार्मिक स्‍थल के निर्माण में सहयेाग कर सकते हैं।

About Politics Insight