20 अप्रैल :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ : मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

कर्क : मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा

सिहं : आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या : मन परेशान रहेगा। घरेलू समस्याएं अभी परेशान कर सकती हैं। आपसी वैचारिक मतभेद रहेंगे। आय में वृद्धि के स्रोत रहेंगे।

तुला : कला व संगीत में रुचि बढ़ेगी। मन में निराशा के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक : मन में निराशा व असन्तोष के भाव रहेंगें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। खर्चों से वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं।

धनु : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में अशान्ति रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मकर : मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : क्रोध की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मीन : मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। बस चित्‍त में संतुलन बनायें रखें।

About Politics Insight