आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.
मेष : मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिल सकता है।
वृषभ : आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
मिथुन : संचित धन में कमी आ सकती है। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कर्क : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।
सिंह : माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
कन्या : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
तुला : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय में व्यवधान आएंगे। स्वासथ्य के प्रति भी सचेत रहें।
वृश्चिक : आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध एवं आवेश की अधिकता भी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।
धनु : मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
मकर : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धार्मिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कुंभ : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मीन : अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।