27 अप्रैल :: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृषभ : मानसिक उलझनें अभी रहेंगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कर्क : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह : व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। भवन एवं सम्‍पत्‍ति में निवेश कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला : मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कुछ विशेष जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

धनु : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर : आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ : धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

मीन : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

About Politics Insight