28 अप्रैल :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष : स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आलस्‍य की अधिकता रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ : अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कोई नया कारोबार प्रारंभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क : अपनी भावनाओं को वश में रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह : नौकरी में इच्‍छा विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : जुलाई -मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। माता का सहयोग मिलेगा। पिता से मनमुटाव हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

तुला : मानसिक असंतोष रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

धनु : वाणी में सौम्‍यता रहेगी, लेकिन आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सम्‍पत्‍ति के विषय में मित्रों से विवाद हो सकते हैं।

मकर : दैनिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

कुंभ : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। मानसिक शांति रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय की स्‍थिति सुखद रहेगी।

मीन : मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। खर्चों में वृद्धि होगी।

About Politics Insight