आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.
मेष : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। माता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ : कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मिथुन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। पारिवारिक जीवन अव्यवस्थित रहेगा।
कर्क : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह : मन अशांत रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
कन्या : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। स्थान परिवर्तन संभव है।
तुला : आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
धनु : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा।
मकर : धैर्यशीलता में कमी आएगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ : मानसिक शांति रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन संभव है।
मीन : नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। आय में वृद्धि होगी।