1 मई :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन इच्‍छा विरुद्ध कोई जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

वृषभ : मानसिक शांति रहेगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। नौक्‍री में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कर्क : माता को सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। लेकिन पिता को स्वास्‍थ्य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यों के प्रति उत्‍साह में वृद्धि होगी। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सजग रहें।

कन्या : परिवार की समस्‍याएं अभी बनी रहेंगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला : मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। भवन के रखरखाव पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक : संचित धन में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।

धनु : अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। वस्‍त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

मकर : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है।

मीन : मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।

 

About Politics Insight