आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.
मेष : मानसिक शांति रहेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
वृषभ : कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।\
मिथुन : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
कर्क : मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह : वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। लेकिन व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से दूर रहें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भवन या सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी।
तुला : भवन सुख में वृद्धि होगी। भवन के सौंदर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
धनु : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मकर : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। लेकिन वाणी में सौम्यता का प्रभाव भी रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही हैं।
कुंभ : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
मीन : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।