12 मई :: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृषभ : आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क : आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह : मानसिक शांति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या : जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

तुला : मानसिक शांति रहेगी। लेकिन फिर भी व्‍यर्थ के विवाद एवं लड़ाई-झगड़े से बचने का प्रयास करें। संचित धन में कमी आएगी।

वृश्चिक : क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। वस्‍त्रों के प्रति रुझान रहेगा।

धनु : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर : मानसिक चिंता बढ़ेंगी। आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। अनियोजित खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है।

कुंभ : आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन : किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

About Politics Insight