15 मई :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष : परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में धन लाभ होगा। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी।

वृषभ : परिवार का सुख मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कामकाज मिलाजुला रहेगा।

मिथुन : कामकाज में सफलता मिलेगी। मन में नया जोश और चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कर्क : शिक्षा में मनवांछित सफलता मिलेगी। कामकाज अच्छे स्तर का बना रहेगा। किसी प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं।

सिंह : कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा।

कन्या : मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में लाभ होगा। शरीर में फुर्ती देखने को मिलेगी।

तुला : कामकाज में लाभ होगा। मित्रों एवं परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में जोश एवं फुर्ती देखने को मिलेगी।

वृश्चिक : आपकी मीठी वाणी से दूसरे प्रभावित होंगे। लोगों के साथ अच्छे संबंध होंगे। विवाद या मिथ्या आरोप से बचें।

धनु : परिवार में अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रभावी व्यक्तित्व से हर कार्य को आसानी से करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी।

मकर : परिवार के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बेवजह किसी से विवाद परेशानी का कारण बन सकता है।

कुंभ : कामकाज में बाहरी व्यक्तियों के साथ संबंध लाभकारी होंगे। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

मीन : बड़े लोगों का आदर-सत्कार करेंगे। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है।

About Politics Insight