16 मई :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : आत्‍मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृषभ : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन : स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इच्‍छा विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त कार्य मिल सकता है।

कर्क : मानसिक उलझनें रहेंगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

तुला : मन अशांत रहेगा। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़ों एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक : मानसिक शांति तो रहेगी। लेकिन मानसिक चिंताएं भी रहेंगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्‍त्र उपहार में मिल सकते हैं।

धनु : आत्‍मसंयत रहें। परिवार की समस्‍याएं रहेंगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है।

मकर : स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

कुंभ : मन अशांत रहेगा। माता-पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।

मीन : धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

About Politics Insight