17 मई :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष : शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कुछ विशेष जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

वृषभ : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन : धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

कर्क : मानसिक उलझनें अभी रहेंगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह : मानसिक शांति रहेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या : आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला : शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु : मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर : व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। भवन एवं सम्‍पत्‍ति में निवेश कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी।

मीन : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

About Politics Insight