20 मई :: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का रविवार

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगा।

वृषभ : आय में व्‍यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है।

मिथुन : क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क ” मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन घरेलू समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

सिंह : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार होगा।

कन्या : आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। दिनचर्या अव्‍यवस्‍थित रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

तुला : धैर्यशीलता में कमी आएगी। बाचतीत में संतुलित रहने का प्रयास करें। माता-पिता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। संचित धन में वृद्धि होगी

वृश्चिक : माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

धनु : सुखों में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह बना रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मकर : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार का सहयेाग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्‍त्र उपहार में मिल सकते हैं।

मीन : क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन के साज-सज्‍जा के कार्य हो सकते हैं।

About Politics Insight