आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.
मेष : मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृषभ : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
मिथुन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क : वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।
सिंह : आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।
कन्या : क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मन अशांत रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक : आलस्य की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।
धनु : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मकर : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी को सवास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ : परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं।
मीन : मन अशांत रहेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।