सावधान! मौसम विभाग की चेतावनी, इस बार उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ेगा तापमान!

(Pi Bureau)
नई दिल्ली। इस साल लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण रिकॉर्ड टूट सकता है। जी हाँ, आपको बता दें, शुक्रवार को मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून का पारा 41 डिग्री के पार होने का अनुमान जताया है।

अभी तक इस वर्ष सबसे अधिक तापमान 40।7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, विभाग ने आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विभाग ने देवभूमि समेत पूरे उत्तर भारत में गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की है। खासकर हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी 27 मई तक गर्म हवाओं के चलने की संभावना जताई है।

विभाग का अनुमान है कि, कानपुर केरल, तमिलनाडु के तटीय इलाकों, पुद्दुचेरी, कर्नाटक, लक्षद्वीप, हरियाणा व दिल्ली के कुछ इलाकों में 29 व 30 मई को आंधी, बारिश हो सकती है।

इस वर्ष राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान पारा रोजाना नई ऊंचाइयां चढ़ रहा है। इसी सप्ताह मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था, जब पारा 40।7 डिग्री पहुंच गया था।

इसके बाद से लगातार यह 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बृहस्पतिवार को हालांकि इसमें मामूली कमी दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 39।9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिनभर लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी झेलनी पड़ी।

About Politics Insight