31 मई :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आजके सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष : कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी प्रकार की हानि की आशंका है।

वृषभ : आज आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य करेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। कामकाज मिला-जुला रहेगा।

मिथुन : अपनी बुद्धि तथा मीठी वाणी की बदौलत अच्छा धन-लाभ हासिल करेंगे। यात्राएं होंगी।

कर्क : शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन व्यर्थ के कामों पर खर्च होगा।

सिंह : परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है।

कन्या : कामकाज में लाभ होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। किसी से अनबन हो सकती है।

तुला : पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। आज कोई यात्रा हो सकती है। नई मित्रता हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक : किसी प्रकार का शुभ कार्य घर-परिवार में संपन्न होगा। किसी से बेवजह के मतभेद हो सकते हैं।

धनु : आज किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। नवीन मित्रता होगी।

मकर : नवीन कार्य के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी प्रकार की लापरवाही परेशानी का कारण बनेगी।

कुंभ : परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज नवीन कार्य के लिए उत्साहित रहेंगे।

मीन : कामकाज में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। सहकर्मियों से अनबन होने की आशंका है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

About Politics Insight