1 जून ::: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ : मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जाना हो सकता है।

मिथुन : कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें।

कर्क : अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि रहेगी।

सिंह : मानसिक शांति रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य में कुछ सुधार होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। सम्‍पत्‍ति से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कन्या : स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता हे। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

तुला : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक : धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु : आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल होंगे।

मकर : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ : क्रोध के अतिरक से बचें। परिवार की समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन : नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।

About Politics Insight