4 जून :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष : मन अशांत रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाइयों से मतभेद बढ़ेंगे। व्‍यर्थ के झगड़ों से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ : क्रोध की अधिकता रहेगी, लेकिन वाणी में सौम्‍यता भी रहेगी। बड़े भाई को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

कर्क : मन अशांत रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह : मानसिक असंतोष रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

कन्या : आत्‍मसंयत रहें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती हे। संतान सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।

तुला : अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। वस्‍त्रों के प्रति रुझान ब्रढ़ेगा।

वृश्चिक : कुटुम्ब-परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।संतान को कष्‍ट होगा।

धनु : आलस्‍य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकता है। परिवार की समस्‍याएं बढ़ेंगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मकर : मन अशांत रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन : क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

About Politics Insight