9 जून :: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : संचित धन में कमी आ सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्‍थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ : धैर्यशीलता में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। संतान को कष्‍ट होगा।

मिथुन : मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव तो रहेंगे, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क : आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। परिवार की समस्‍या बढ़ सकती हैं। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह : संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या : मानसिक शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला : आरामतलबी बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : पारिवारिक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। माता-पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

धनु : संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। अफसरों का सहयेाग मिलेगा। लेकिन रहन-सहन में असहज रहेंगे।

मकर : धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। माता-पिता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा।

कुंभ : नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मीन : आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश के अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्‍त्र उपहार में मिल सकते हैं।

About Politics Insight