13 जून :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढे़गी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृषभ : मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

मिथुन : धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन में निराशा एंव असंतोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क : किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।

सिंह : आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय का नया स्रोत विकसित हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला : परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक : आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार के संदर्भ में भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

धनु : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर : क्रोध की अधिकता रहेगी। मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ : आत्‍मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। भाइयों एवं बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्‍तार हो सकता है।

मीन : मन अशांत रहेगा। आय में व्‍यवधान तथा खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

About Politics Insight