15 जून :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष : शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणम मिलेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।

वृषभ : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की समस्‍याओं से चिंतित रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

कर्क : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्‍टमय हो सकता है।

सिंह : नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज भी हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। लेकिन आत्‍मसंयत रहें।

वृश्चिक : बातचीत में संतुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

धनु : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन संभव है। खर्च बढ़ेंगे।

मकर : घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ : मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन शीत रोगों से सतर्क रहें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मीन : आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

About Politics Insight