17 जून :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष : आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टप्रद हो सकता है। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टप्रद हो सकता है।

वृषभ : आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन समस्‍याग्रस्‍त रहेगा।

मिथुन : अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। भवन सुख का विस्तार हो सकता है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। स्‍वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह : नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या : मानसिक शांति रहेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि रहेगी। संतान को कष्‍ट होगा।

तुला : माता-पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक : मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े तथा विवादों से बचने का प्रयास करें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु : क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें।

मकर : नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ : वाणी में सौम्‍यता रहेगी। लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि हो सकती है।

मीन : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

About Politics Insight