19 जून :: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृषभ : अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी।

मिथुन : खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। फिर भी मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं।संतान सुख में वृद्धि होगी।

कर्क : मन अशांत रहेगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।

सिंह : आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

तुला : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्‍ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक : मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में परिशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

धनु : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी।

मकर : मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

कुंभ : आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मीन : आत्‍मसंयत रहें। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

About Politics Insight