20 जून :: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह जानना चाहता है कि उसके जीवन में अब आगे क्या होने वाला है, खुशियाँ आयेंगी या विपदा आयेगी, और अगर विपदा आयेगी तो उसका निवारण कैसे होगा. यह सब आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं.

मेष : परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

वृषभ : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। कार्यक्षेत्र में व्‍यवधान आ सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन : रहन-सहन कष्‍टपूर्ण हो सकता है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्‍थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। वस्‍त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्‍तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा पर भी जाना हो सकता है।

सिंह : मन अशांत रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धनलाभ हो सकता है।

कन्या : कारोबार के विस्तार में भाई-बाहनों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

तुला : मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक : धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु : भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है।

मकर : मन अशांत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कुंभ : नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

मीन : अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

About Politics Insight