21 जून :: राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

  • आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा? क्या शकुन है और क्या अपशकुन?…आए दिन ऐसे सवाल सामने आते रहते हैं. इन सवालों को जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष : आत्‍मसंयत रहें। परिवार की समस्‍या से परेशान हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृषभ : मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन : रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क : किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह : आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या : अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में इच्‍छा विरुद्ध कोई जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

तुला : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक : अति उत्‍साही होने से बचें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु : शैक्षिक कार्यों में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ेंगे।

मकर : कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

कुंभ : धैर्यशीलता में कमी रहेगी। फिर भी वाणी में सौम्‍यता भी रहेगी। खानपान में प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है।

मीन : क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र का साथ मिल सकता है। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

About Politics Insight